लक्ष्मी कान्त झा ,करजाईन
जमीन के अंदर से मिले तीन अलग अलग आकार के पत्थर।
करजाईन : राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बौराहा पंचायत के वार्ड 13 में जमीन के नीचे से तीन अलग अलग आकार के पत्थर मिलने पर लोगों की काफी भीड़ पूजा अर्चना के लिए जुट रही है। बीते गुरुवार को पंचायत के विकास पासवान के द्वारा घर के बगल में अपने ही खेतों में मिट्टी खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी क्रम में तकरीबन दो ढाई फीट मिट्टी काटने पर कुदाल किसी पत्थर से टकराया। इसके बाद जब इसकी खुदाई की गई तो उसे तीन अलग-अलग आकार के पत्थर सामने आया। जिसमें एक पत्थर शिवलिंग के आकार के हैं तो दूसरा नदी के आकार का वहीं तीसरे काले रंग के पत्थर को लोगों द्वारा भैरव का रूप बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए ग्रामीण बलराम पासवान ने बताया कि सत्यम कुमार एवं विकास पासवान के द्वारा खेतों में मिट्टी कटाई का काम किया जा रहा था। जिस क्रम में यह शिवलिंग मिट्टी के अंदर से मिला है। धीरे-धीरे बात इतना फैल गया है कि दूर दराज से लोग इस शिवलिंग के पूजा करने आ रहे हैं। वही ग्रामीणों द्वारा मंदिर निर्माण का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौके पर उपस्थित सत्यनारायण मेहता, अशोक पासवान, वकील शर्मा, मनोज पासवान आदि ने बताया कि पूर्व में जब उस खेत में खेती की जाती थी तो उस जगह पर जमीन फट जाती थी, तो ऐसा लगता था कि पानी के अभाव में ऐसा हो रहा है। लेकिन अब यह तर्क लगाया जा रहा है कि जमीन फटने का कारण शिवलिंग का अंदर होना ही था। लोगों का यह भी मानना है कि अगर इसको और खुदाई की जाए तो हो सकता है कि पार्वती माता के मूर्ति के साथ-साथ कहीं कुछ और इसके अंदर हो। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद बताया कि पत्थर को देखने के बाद इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी जाएगी।

