कैम्प के माध्यम से किया जाएगा विधुत उपभोगताओं के समश्याओ का समाधान।

.आशीष वर्मा , सुपौल

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता राघोपुर धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर यह कैंप 25 सितंबर 2025 को आयोजित होगा।

यह कैम्प प्रमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालय परिसरों में लगेगा। इसमें उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। जिसमे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें, बिजली आपूर्ति में समस्या, बिल सुधार और नए कनेक्शन से संबंधित मामलों का निपटारा होगा।

कैंप में कृषि विद्युत कनेक्शन, गलत मीटर रीडिंग और खराब मीटर जैसी शिकायतों का भी त्वरित समाधान किया जाएगा। प्रतापगंज प्रखंड में भी गुरुवार को यह कैंप लगेगा। उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस एक दिवसीय कैंप का लाभ उठा सकते हैं।

Spread the love