जिस बहन ने कलाई पर बांधा था रक्षा सूत्र वही बहन उजार रही थी भाई का घर , 112 पहुंच बसाया घर।

रिपोर्ट –शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां भाई का घर उजाड़ बहन ने मायके में अपना डेरा जमाया दरअसल छोटी इब्राहिमपुर के बाबूलाल मंडल के पुत्र मनीष कुमार का शादी सहकुण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत के संजय मंडल के पुत्री प्रियंका भारती से 2022 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी शादी के कुछ ही दिनों के बाद मनीष के जीजा व बहन के द्वारा दहेज का मांग करवा कर प्रियंका को प्रताड़ित किया जिसके बाद प्रियंका ने मजबूर होकर ससुराल से अपने माइके चली गई हालांकि समय बीतता गया कई पंचायती कई समझौते भी हुए लेकिन कोई समाधान सामने नहीं आया मजबूरन प्रियंका ने आज 112 पर कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी मौके पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामले को सुझाया और शांत किया , आपको बताते चले की 112 की टीम ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर सामंजस कराया और दो परिवार को एक करने का काम किया है
पति-पत्नी को गले लगाकर पत्नी से उसके पति को का पैर छूकर आशीर्वाद दिलाया और दोनों को अपनी खुशी खुशी गृहस्थी बसाने को कहा और फिर मनीष और प्रियंका फिर से एक खुशहाल जिंदगी जीने को कहा

Spread the love