अँधेरे में ही गुजरता है राघोपुर ब्लॉक से लेकर रेलवे स्टेशन तक का रात्रि समय, अप्रिय घटना की है संभावना।

विकास आनन्द, कोसी ब्यूरो चीफ

यूं तो सिमराही,पिपराही और राघोपुर स्टेशन एवं पुलिस थाना मिलाकर नगर पंचायत बने दो वर्ष का समय पूरा होने जा रहा है, लेकिन अति आवश्यक मूलभूत सुविधा की अभी भी घोर कमी दिख रही है।कुछ माह पूर्व शुरू हुए लम्बी दूरी की ट्रेन सुविधा से लाभान्वित राघोपुर रेलवे स्टेशन के यात्रियों की कुछ ट्रैन रात्रि के समय भी राघोपुर स्टेशन पर रुकती है जिसमे कि राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र, प्रतापगंज प्रखण्ड क्षेत्र सहित नेपाल जाने वाले यात्रियों को मुख्य रेलवे स्टॉपेज राघोपुर स्टेशन ही है। लेकिन राघोपुर स्टेशन परिसर से लेकर राघोपुर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर तक रात के समय बिल्कुल घोर अंधेरा छाया रहता है। इस एरिया में सड़क पर लाइट की कोई सुविधा नही है। यहाँ तक कि राघोपुर स्टेशन से बिल्कुल सटे बस स्टैंड भी है,लेकिन वहाँ भी कोई स्ट्रीट लाइट नही है। फिलहाल अभी इस क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, इस कारण रात्रि के समय सही तरीके से सड़क तक भी दिखाई नही पड़ता है। जोगबनी रक्सौल ट्रैन का ठहराव भी रात में 1:30 बजे के कारण यात्री मोबाइल का टॉर्च चला कर किसी तरह से मैन सड़क तक आने का कोशिश करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी हालत में रात के अंधेरे में चोर बदमाश किस्म के लोग छीना झपटी के साथ कुछ अन्य अप्रिय घटना भी कर सकते हैं।इस बाबत स्थानीय युवक आदित्य गुप्ता ने निवर्तमान सांसद को बोले तो बोले कि लाइट लगाने का काम L&T कंपनी का है ,फिर बोले ओवरब्रिज बनेगा उसके बाद ही लाइट लग पाएगा। हालांकि नगर पंचायत होने से मुख्य सड़क पर लाइट लगाने का काम नगर पंचायत का काम होता है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अब तक इस कार्य को तबज्जो नही दिया है।स्थानीय आदित्य गुप्ता,शिवम सिंह, अंकित गुप्ता, हरि नारायण चौधरी,महेश जोशी, संदीप अग्रवाल सहित कई लोगों ने बताया कि जल्द इस महत्वपूर्ण मार्ग पर लाइट सहित यात्री सुविधा का इंतज़ाम नही किया गया तो जन आंदोलन कर प्रसाशन को अवगत कराया जाएगा।

Spread the love