एक साथ उठी तीन युवकों की अर्थी, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा,जाँच में जुटी पुलिस ।

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। जिससे तीनो युवकों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बताया गया कि हाइवा की टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उदाकिशुनगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक की तो मौत घटनास्थल पर हीं हो गई जबकि एक युवक ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बराही आनंदपुरा नेमुआ निवासी हरदेव यादव के बेटे मोहन कुमार (22वर्ष ) कुंवर यादव के बेटे अवधेश कुमार (20वर्ष ) उरेन यादव के बेटे अमरेश कुमार (21वर्ष ) के रूप में हुई। घटना उदाकिशुनगंज से रहटा चौक की ओर जाने वाली पेट्रोल पंप के समीप की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक अवधेश कुमार आलमनगर में अपने ननिहाल में था। जहां बुधवार की शाम वह अपने दोनों दोस्त मोहन और अमरेश कुमार को बुलाया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तीनों युवक नवगछिया के नवादा गांव से घर लौट रहा था।कुछ लोग बताते हैं कि तीनों युवक घर में किसी को कुछ बिना बताए कहीं चला गया था।रात्रि में तीनों युवकों के दुर्घटना की खबर मिली। बताया गया कि हाइवा ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर मार दिया। इस हादसे में दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love