नवनियुक्त जन सुराज जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई जिला पदाधिकारियों की पहली बैठक।

सुपौल। जन सुराज जिला पदाधिकारियों की पहली बैठक जेपी पैलेस, सरायगढ़ में रविवार को हुई। यह बैठक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय की अगुवाई में हुई।

मौके पर कृष्ण कुमार राय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम लोगों को जन सुराज संगठन का हिस्सा बनने का मौका मिला है। हम लोगों को बिहार में बदलाव के लिए काम करना है और इसके लिए पूरे तन, मन, धन से जुटना होगा।सुपौल की जनता को अपने और अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से उन्हें वंचित न रहना पड़े।

बैठक में सहरसा के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना भी शरीक हुए, उन्होंने जिला पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए जन सुराज संगठन में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दी। श्री किशोर ने पलायन पर जोर देते कहा कि बिहार से केवल लोगों का पलायन नहीं हुआ बल्कि उनकी प्रतिभा का भी पलायन हुआ है।

इस बैठक में जन सुराज की ओर से आमंत्रित मुख्य अतिथि केशव भंडारी ने जन सुराज के साथ अब तक के अपने अनुभव को साझा किया। केशव भंडारी जन सुराज मधुबनी जिले के जिलाध्यक्ष हैं।

जन सुराज की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी रह चुकी हूं और मेरा पूर्व का कोई राजनैतिक अनुभव नहीं है। जन सुराज मुहिम और प्रशांत किशोर की कार्यशैली से मैं बहुत प्रभावित हूं और यही कारण है कि आज मैं यहां मौजूद हूं।

जनसुराज जिला संगठन की बैठक में पदाधिकारियों में दीपक मिश्रा, धरनीधर सिंह, गोविंद झा, पप्पी देवी, शशिमाला, बी एन शर्राफ, दीपक कुमार दिग्गज, सुलताना परवीन, कामेश्वर मंडल, राम कुमार गुप्ता, बृजेश यादव, उमाशंकर कामत, इंद्रदेव साह, लक्ष्मीनारायण यादव, प्रमोद यादव, संजीव मिश्रा, अशोक यादव, श्याम पोद्दार, दीपक दिग्गज, अर्जुन मेहता समेत कुल 148 लोग शामिल हुए।

Spread the love