रिटेल फर्टिलाईजर एण्ड फारमर्स वेलफेयर फाउन्डेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कोसी प्रमंडल प्रभारी बने तरुण जैन।
सुरेश कुमार सिंह, सुपौल
रिटेल फर्टिलाईजर एण्ड फारमर्स वेलफेयर फाउन्डेशन की कोर कमेटी ने सुपौल जिले के सक्रिय उर्वरक व्यवसायी तरुण कुमार जैन को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन के अध्यक्ष राजीव रंजन के द्वारा 13 जुलाई 2025 को घोषित किया गया हैँ। तरुण जैन की नेतृत्व क्षमता और किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कोर कमेटी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि श्री जैन अपने दायित्व का निर्वहन संगठन के नियमों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। संगठन को उम्मीद है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद तरुण जैन ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि वे सुपौल जिला सहित कोसी प्रमंडल के किसानों और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और उनके समाधान में सेतु की भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए किसानो सहित बिक्रेताओं को संतुलित उर्वरक के प्रयोग हेतु जागरूक करेंगे जिसका सीधा लाभ अन्नदाता किसानों और उर्वरक विक्रेताओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और किसानों की समृद्धि हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे। मधुबन, पूर्वी चंपारण स्थित संगठन के मुख्य कार्यालय से जारी इस नियुक्ति पत्र में उन्हें सुपौल जिला के लिए विशेष रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस मौके पर तरुण जैन ने कोसी प्रमंडल के सभी उर्वरक बिक्रेताओं से कहा कि प्रत्येक रासायनिक खाद के बोरे पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपील किया गया है कि रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करके जैविक उर्वरकों का उपयोग अधिक से अधिक मात्रा में करना है ताकि हमारी देश की मिट्टी बची रहे।

