सुपौल : लावारिश हालात में मिले 810 बोतल शराब, पुलिस ने किया जब्त।
आशीष वर्मा , सुपौल
सुपौल/प्रतापगंज: प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानागर नहर के पास से बरामद हुए 810 बोतल शराब।
थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजकर 35 मिनट में सूचना मिली कि सुखानागर नहर के साइफन के बगल में कुछ बोरे संदिग्ध हालात में पड़े हुए है । जानकारी मिलते ही थाना के सशत्र बल बेचन यादव , योगेंद्र कुमार और चौकीदार राहुल कुमार , मूँगलाल के साथ बताए गए साइफन नहर के पास पहुंचे , पहुंच कर देखा कि वहां हरे रंग के 9 बारे नहर के बगल में रखे हुए है । पुलिस बल के मदद से बोरे को आस पास इकठ्ठा राहगीरों के समझ खोल कर देखा गया तो पाया कि प्रत्येक बोरे में 3 -3 कार्टून में प्रत्येक 300 ml के 30 – 30 बोतल नेपाली शराब रखे हुए है ।
त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी बोरे को जब्त कर थाने लाया गया और अज्ञात शराब कारोबारी पर सुसंगत धारा के तहद केस दर्ज कर लिया गया है ।

