सडक दुर्घटना में छह जख्मी, चालक की हुई मौत
आशीष वर्मा, सुपौल
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनीउतर पंचायत के बांस चौक के समीप एन एच 27 पर टेम्पू को पीछे से चार चक्का वाहन द्वारा जोरदार ठोकर मारने से टेम्पू पर सवार सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि टेम्पू चालक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पू सडक पर हीं पलट गया जिसमें सवार सारे व्यक्ति सडक पर यत्र तत्र फेंका गये। ठोकर मार वाहन फरार हो गया। लेकिन घटनास्थल पर पहूंचे ग्रामीणों को ठोकर मारने वाले वाहन का एच आर 06 ए डब्लू 3320 नम्बर की प्लेट मिल गई।ठोकर की आवाज सून आस पास के लोग घटनास्थल पर पहूंच सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सीमराही अस्पताल पहूंचाया। वहीं मृत चालक की पहचान थाना क्षेत्र के भवानीपुर उतर पंचायत के वार्ड 7 निवासी लखीचंद्र चौधरी के 48 वर्षीय पुत्र राजकुमार चौधरी के रुप में की गई। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने एन एच 27 को एक घंटा जाम कर दिया। जिसके कारण एन एच पर दोनों लाईन पर एक किलोमीटर गाडियों की लम्बी लाईन लग गई।जिसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना पाते हीं इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित थाना पुलिस घटनास्थल पहूंच घटना की जानकारी ली। घटना पर आक्रोशित लोगों का आरोप था कि घटना से कुछ दूरी पर खडे 112 की गाडी को घटना की जानकारी दे एम्बूलेंस को भी जानकारी दी गई। लोगों का कहना था कि दोनों में से एक भी ससमय घटनास्थल पर नहीं पहूंचे। अगर एम्बूलेंस समय पर आता तो चालक राजकुमार की जान बचाई जा सकती थी।

जानकारी अनुसार मृतक राजकुमार अपने टेम्पू बी आर 50 पी 8817 पर प्रतापगंज स्टेंड से सवारी लेकर सीमराही जा रहा था। इसी बीच जब वह टेम्प लेकर बांस चौक के करीब पहूंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित हो टेम्पू को ठोकरमार फरार हो गया। जिसमें टेम्पू में सवार कुशहा निवासी जनार्दन सादा (55) मधूबनी जिला के महादेव मठ निवासी कुशेश्वर साह(60), प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत के परसाबिरबल गांव निवासी वार्ड 11 की रेखा देवी(45), उसी गांव की कविता कुमारी (18) और सीकेन कुमार (10) के रुप में पहचान की गई है। जिसका प्राथमिक इलाज सीमाराही अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों ने राघोपुर, करजाईन, ललित ग्राम और बलुआ थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर भेजवाया। लोगों के आक्रोश के कारण लगे जाम को हटाने और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने में पुलिस को कडी मशक्कत करनी पडी। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लाश को उठवाने और जाम हटाने में सहयोग किया।

पति के मौत की खबर सून पत्नी कंचन देवी का रो रो कर बूरा हाल बना हुआ है। वहीं उनके परिजनों में मातम छा गया। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बडा था। जो घर का पालन हार था। मृतक को भी दो लडका एक लडकी है। जानकारी अनुसार सभी जख्मियों को सीमराही अस्पातल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

