सिमराही : तेज रफ्तार कार की ठोकर से एक अधेड़ की हूई मौत, दूसरे की हालत गंभीर रेफर,

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार एनएच 57 पर मंगलवार की रात एक अनियंत्रित कार की ठोकर से एक अधेड़ की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


बताया जाता है कि सरायगढ़ भपटियाही की और से आ रहे एक तेज रफ्तार कार बीआर 50 जे 2030 चालक अचानक सिमराही बाजार में अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण सड़क पार कर रहे दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मट्ठराही वार्ड 11 निवासी अमल मंडल (50) और उत्तर प्रदेश के बलिया थाना क्षेत्र निवासी मुन्द्रिका प्रसाद गंभीर को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे में अमल मंडल ने घटनास्थल पर दम तोड दिया। वहीं मुन्द्रिका प्रसाद को लोगों ने राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद मौके से कार चालक फरार बताया जाता है। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
———–

Spread the love