विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में पिरामल फाउण्डेशन के गांधी फेलो द्वारा _ गतिविधियों द्वारा किया गया कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

कांके प्रखण्ड के अंतर्गत, विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर पाँच गाँवों चरदी, ओखरगरा, कुम्हारिया, सांति और मनातू में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का आयोजन पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो प्रज्ञा गार्गी, विकास कुमार, प्रियंका यादव, सुजॉय दास और आदर्श जैन द्वारा प्रोग्राम लीडर कृति एवं सिनियर प्रोग्राम मैनेजर विजेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जागरूकता फैलाना और इसे पिरीयड फ्रेंडली बनाने की दिशा में कदम उठाना रहा| इस दौरान, निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं:
मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व, शॉर्ट वीडियो दिखाना, व्यक्तिगत अनुभव साझा करना, पोस्टर मेकिंग और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 200 से भी अधिक ग्रामीण महिलाएँ और गाँव की बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, सीबीसीटी (मेडिटेशन), बालगीत और चेतना गीत के माध्यम से लोगों के अंदर आत्मविश्वास जगाया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से उनकी समझ और आगे उठाए जाने वाले परिवर्तनशील कदम पर भी चर्चा की गई।

इस प्रकार के कार्यक्रमों ने महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व को समझाने और स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों को अपनाने में मदद की।
इन कार्यक्रमों में ग्रामीण, जलसाहिया, स्वस्थ्यसहिया, वार्ड सदस्य, मुखिया, स्वयं सहायता समूह की सक्रीय महिला और आँगनवाड़ी केंद्र की सेविका और सहायका आदि उपस्थित रही |

Spread the love