राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर स्काउट गाइड ने निकाली जागरूकता रैली

दिवाकर कुमार , फारबिसगंज

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड अनुमंडल मुख्यालय फारबिसगंज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एक जागरूकता रैली रविवार को स्काउट गाइड के द्वारा निकाली गई इस जागरूकता रैली को फारबिसगंज नगर परिषद् की मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त गाइड (व्यस्क संसाधन) वीणा देवी, जिला आयुक्त स्काउट (व्यस्क संसाधन) श्रीकुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । स्काउट गाइड के बच्चे सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगनों का बैनर पोस्टर लेकर विभिन्न मार्गो से होते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक कर रहे थे । इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 का थीम “सड़क सुरक्षा नायक बने” हैं यानी सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटना के बाद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया जाएगा । यह थीम सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सार्वभौमिक भागीदारी पर जोर देता है । सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है । यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट न बांधना, लापरवाही से रोड पार करना, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करना, जल्दबाजी करना, शराब पीकर वाहन चलाना आदि के कारण ही दुर्घटनाएं होती रहती है इसके लिए लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक होना चाहिए ताकि उनके परिजन उनका घर पर इंतजार कर रहे हैं उन्हे कोई दुखद समाचार न मिले। इसलिए सड़क सुरक्षा का पालन अवश्य करना चाहिए। स्काउट मास्टर राशिद जुनैद (राष्ट्रपति पुरस्कृत) ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों, ट्रैफिक चिह्न के प्रति जागरूक करते हुए ट्रैफिक टूल्स के उपयोगके बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही इस मौके पर राष्ट्रपति स्काउट अमन राय, स्काउट प्रेम कुमार,मेंहदी हुसैन,गौरव कुमार, अंश, विशाल, कृष्णा, सौरव ,कबीर,मनीष, नितेश, सूरज,अब्दुल वारिस, आदित्य, दीपक, अजय, निशा, रिया, कुशुम, साक्षी, भारती, सोनम, साजदा ने अपनी अहम भूमिका निभाई।वही इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभीन्न विद्यालयों के कई दर्जन स्काउट गाइड शमिल थे।

Spread the love