
दुर्घटनाग्रस्त निर्धन युवक विशाल मुखिया के लिए रुद्राभिषेक, सिमराही नगरवासियों के सहयोग से चल रहा न्यूरो बिराटनगर में इलाज।
विकास आनन्द, कोसी ब्यूरो चीफ
राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्म पट्टी एनएच 57 पर बीते दिनों दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुए विशाल मुखिया के शीघ्र स्वास्थ्य में सुधार होने पर रविवार को शिव सेवा समिति डुमरी द्वारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर विश्वनाथ धाम डुमरी में आचार्य विश्वनाथ झा और मुख्य पुजारी सुंदरकांत झा उर्फ़ बौवा झा जी द्वारा रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में विशाल के परिजन व शुभचिंतकों के साथ साथ शिव सेवा समिति डुमरी के सदस्य मौजूद रहे। रुद्राभिषेक पूजन में यजमान के रूप में विशाल का छोटा भाई रोशन शामिल रहा। इसके अलावा शिव सेवा समिति की ओर से विशाल के इलाज हेतु 2100 रुपये का सहयोग राशि भी कोषाध्यक्ष बिनोद झा के हाथों कोशी रक्तवीर के सदस्यों के हाथों में सौंपा गया।
मालूम हो कि करीब दो सप्ताह पूर्व विशाल का सड़क दुर्घटना हो गया था, जिसमें विशाल के सिर में काफी चोट आई थी। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से विशाल के परिजन उसका इलाज करवाने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद कोशी रक्तवीर संगठन और स्थानीय युवाओं ने जनसहयोग से विशाल का इलाज करवाने का निश्चय किया। जिसके बाद विशाल के इलाज हेतु चलाए गए मुहिम में बिहार के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने जुड़कर आर्थिक सहायता देना शुरू किया। जिसके बाद वो नेपाल के एक हॉस्पिटल में फिलहाल इलाजरत है।
मौके पर शिव सेवा समिति डुमरी के कोषाध्यक्ष बिनोद झा, राजेश अग्रवाल, राजदीप राजा, आलोक कुमार, पुष्पम कुमार पंकज, चंद्रहास कुमार उर्फ सोनू, प्रिंस कुमार, रवि तिवारी, मयंक गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, गौरव चौधरी, प्रशांत वर्मा, सुमित, अंकित, अंशु, गौरव, निखिल, नित्यम, गौतम, अंशु कुमारी, सोनी कुमारी, किरण देवी सहित दर्जनों शिवभक्त मौजूद रहे और घायल के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलप्रर्थना किया।