फॉर्बिशगंज: बैंककर्मी से 12 लाख रु की लूट, NH 57 पर दिया घटना को अंजाम, घायल कर्मी रेफर।
धन्नु कुमार मिश्रा

अररिया जिले के फारबिसगंज नरपतगंज सड़क मार्ग एनएच 57 पर बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।घायल बैंक कर्मी को स्थानीय फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए घायलो को रेफर कर दिया गया है। फारबिसगंज डीएसपी खुशरू सिराज ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए रुपया लेकर चार चक्का वाहन से बैंक कर्मी जा रहे थे इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर चार चक्का वाहन को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है। लूट की वारदात के क्रम में दो बंधन बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

