किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट: मनौवर आलम,

 

राजद ने किया कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन, जाति की राजनीति करने वाले से सावधान रहने का किया अपील।

किशनगंज में राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमरुल होदा की अध्यक्षता में शहर के चूड़ी पट्टी स्थित बाज्मे आदाब अल्पसंख्यक कम्युनिटी हॉल परिसर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के सुचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसुरी ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मजबूत बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की पूर्ण सरकार बनाने का दावा किया। वही
राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया। जात पात की राजनीतिक करने वालों से रहे सावधान, धर्म की राजनीति करने वाले भाजपा तथा हैदरावादी पार्टी क्षेत्र में नफ़रत फैलाने की काम करते हैं, जो लोगों को बरगलाकर अपनी रोटी सेकना चाहते हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल सभी जाति एवं मजहब को साथ में लेकर रोजगार एवं क्षेत्र की विकास करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो वादा किए थे उनको पूरा कर रहे हैं उन्होंने शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, टोला सेवक ताली में मरकजों कर्मियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं,साहयकाओ का वेतन में वृद्धि कर वेरोजगार को रोजगार देने में जुटे हैं।
वही बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी ने पार्टी की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं का होंसला अफजाई किया, कार्यक्रम में कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी उफ़ गुड्डू, राजद नेता दानिश इकबाल, युवा जिला अध्यक्ष इम्तियाज उर्फ सनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Spread the love