प्रतापगंज/सुपौल: अज्ञात अपराधियों ने व्यापारी से किया लूटपाट, और मारपीट, जख्मी।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
अज्ञात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के चिलौनीदक्षिण पंचायत भेंगाधार पुल के पास शनिवार की रात घर लौट रहे व्यवसायी को लूटपाट के क्रम में मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना उस समय हुई जब दीवानगंज निवासी रंजीत चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी बाईक से शनिवार की रात 8 बजे सीमराही बाजार से अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे हीं चिलौनी भेंगाधार पुल के पास आये पूर्व से घातलगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रूकने पर मजबूर कर दिया। उनके रूकते हीं अपराधियों ने उनके साथ से रूपया और मोबाईल छीनने लगे। रंजीत के विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार के बट से सर पर मारकर जख्मी कर फरार हो गये। जख्मी व्यवसायी हिम्मत जुटाते किसी तरह बाईक से पास के एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां पहूंचकर घटना की जानकारी दी। चिकित्सक ने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। ग्रामीण हीं घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के साथ घायल व्यवसायी के पास पहूंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए पीएचसी लाकर प्राथमिक इलाज करवाया। इधर व्यवसायी के साथ घटी घटना की जानकारी होने पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद चौधरी उपाध्यक्ष ललित जायसवाल, सचिव मनोज कुमार दास,मिडिया प्रभारी आदित्यकुमार गुप्ता, किशोर चौधरी, जोगिंदर चौधरी, मनोज चौधरी आदि जख्मी व्यवसायी रंजीत के घर पहूंच हालचाल जाना। अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि घटना से व्यवसायी वर्ग में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने
पुलिस प्रशासन से अबिलम्ब अपराधियों के गेंग का उदभेदन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ हीं दीवानगंज सीमराही पथ पर पुलिसगश्त बढ़ाने की भी मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडित व्यवसायी से आवेदन प्राप्त होते हीं आवश्यक कारवाई की जायेगी। हालांकि पुलिस अपराधियों की छानबीन में जुट गई है।

