प्रतापगंज/सुपौल: दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में 2 की मौत, 1 फरार, कोहराम।

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत स्थित शमशान घाट रोड पर दो बाईक की आमने सामने टक्कर में 2 लोगो  की मौत हो गई ।

जानकारी अनुसार घटना लगभग चार बजे उस समय हुई जब प्लसर बाईक पर सवार दो युवक शमशान घाट के तरफ से  बाजार की ओर आ रहा था। शमशान घाट मोड के पास बाजार की ओर से तेज गति से आ रही बाईक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाईक के तीनों सवार सड़क पर हीं गिर गये। पल्सर बाईक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि बाजार की ओर से आ रही बाईक सवार अपनी गाडी छोड फरार हो गया। सड़क पर गिरा युवकों को देख राहगीरों ने इलाज के लिए दोनों घायलो को पीएचसी पहूंचाया।

जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुसरे घायल युवक का प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां घायल युवक रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । जानकारी अनुसार मृतक युवक भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 4 निवासी योगेंद्र मुखिया का पुत्र खुशी लाल उर्फ गोलू (17) एवं  तेकुना पंचायत के वार्ड 1 निवासी योगेंद्र मुखिया का पुत्र मृत्युंजय कुमारृ(22) बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पहूंच कर दोनों बाईक को अपने कब्जे में ले थाना लाया। घटना की जानकारी परिजनों को लगते हीं दोनो परिवार के परिजन पीएचसी पहूंचते हीं कोहराम मच गया। पीएचसी पहूंची पुलिस ने मृतक गोलू की लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कारवाई करने में जुट गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है जल्द की फरार युवक की पहचान कार ली जाएगी।

फिलहाल प्रखण्ड में घटना चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Spread the love