प्रतापगंज: अचानक लगी आग ने लिया 50 से अधिक घरों को अपने आगोश में , 2 छोटी और 1 बड़ी दमकल की मदद से आग पर हुआ काबू।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चिलौनी उत्तर पंचायत के तीनटोलिया गांव स्थित मंडल शर्मा टोला में रविवार की दोपहर में अचानक आग लगने से 50 से अधिक घर जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग का आलम यह था कि आग बुझाने प्रतापगंज, राघोपुर की छोटी दमकलों के प्रयास के बावजूद आग की ज्वाला न बुझता देख बीरपुर से बड़ी दमकल को भी लगाया गया। बावजूद समाचार लिखे जाने तक आग को बुझाया नही जा सका था। अपनी आँखों के सामने घर सहित सामान जलता देख पीडित परिवारों में कोहराम मचा हुआ था। लोगों से मिली जानकारी अनुसार आग की पहली लपटें फूलो शर्मा के घर से निकलती देखी गई।

घटना के वक्त अधिकांश पुरुष और महिला वर्ग खेतों में गेंहूं कटाई में जुटे हुए थे। आग लगने का कारण लोगों ने खाना बनाते समय चुल्हे से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। दिन में पछुआ हवा के तेज चलने के कारण देखते हीं देखते तेज आग की ज्वाला ने दर्जनों घरों को अपने आगोश में लेकर धू धू जलने लगे।

आग को बुझाने सैकडों की संख्या में पहूंचे लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशीश तो इसी बीच घर में रखा गैस सलैंडर के फटने से लोग दहशत में इधर उधर भागने लगे। तेज हवा और तपती आग की लपटों से अक्रांत लोग आग को काबू में करने में असमर्थ थे । आग की घटना की जानकारी लोगों ने थाना को दे दमकल भेजने को कहा। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने सूचना पाते हीं थाना सहित राघोपुर थाना से दमकल को घटनास्थल पर भेजवाया। बावजूद आग पर काबू न पाता देख वीरपुर से भी बड़ी दमकल को मंगाया गया। तब जकार आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक जानकारी अनुसार पच्चास घर से अधिक आग की लपेट में सारा सामान सहित खेतों में उपजायी फसल भी जल कर राख हो गयी। घटनास्थल पर पीडितों की चीखपूकार लोगों को भी गमगीन कर रही थी।

आग की सूचना पर घटनास्थल पहूंचे सीओ आशु रंजन, थानाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि भी पहूंचकर आग से हुए सम्पति नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। वहीं लोगों ने पीडित परिवारों को ढ़ाढस बंधा रहे हैं। सीओ ने बताया कि आग की घटना में हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है। तब तक पीडित परिवारों के बीच प्रथामिक सहायता के रूप में प्लास्टिक आदि का वितरण करवाया जा रहा है।

