किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट: मनौवर आलम

किशनगंज खगड़ा मेला के पास से 175 बोतल शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस।

किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 175 बोतल अवैध शराब को जप्त करने में सफलता प्राप्त किया है। जानकारी के अनुसार एलटीएफ प्रभारी संजय कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज शहर के खगड़ा दलित टोला से 155 बोतल बंगाल निर्मित देसी शराब तथा 20 बोतल विदेशी शराब को जप्त कर दो तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वही स्थानीय लोगों की माने तो खगड़ा मेला का संचालन जब से शुरू हुआ है तब से जिला मुख्यालय में शराब तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं, जिससे आसानी से शराब के नशेरियों को शराब उपलब्ध हो रहा है। वही किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खगड़ा मेला के दलित टोला से 175 बोतल शराब को जप्त करने में सफलता प्राप्त किया है ।
हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहा। वही पुलिस ने खगड़ा मेला निवासी चंदन मलिक एवं रोलबाग निवासी लालु के खिलाफ सदर थाना में कांड संख्या 56 वर्ष 2024 दर्ज कर शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है। वहीं किशनगंज प्रशासन की लगातार ऐसी कार्यवाहियों से शराब तस्करों में हरकंप मचा हुआ है।

Spread the love