लक्ष्मी कान्त झा,करजाईन।
योग कार्यक्रम का आयोजन।
करजाईन : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करजाईन बाजार स्थित प्रतिभा वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास क्रीड़ा भारती एवं पतंजली योगपीठ के तत्वावधान में किया गया। प्रतिभा वेलफ़ेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह क्रीड़ा भारती के कोशी विभाग के संयोजक प्रदीप कुमार मेहता ने बताया की अब करजाईन बाजार सहित पूरे कोशी इलाके में जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न संस्थान व सार्वजनिक जगहों पर योगाभ्यास के लिए आमजनों को प्रेरित किया जायेगा।
योगाभ्यास में मुख्य प्रशिक्षक पतंजली योगपीठ से बिनोद कुमार व क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी रामवतार मेहता, मुकुल कुमार एवं कौशल विकास केंद्र के कोर्डिनेटर मीनू कुमारी, ट्रेनर मौषम कुमारी, सावित्री कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

