संविदा आधारित विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन/नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्ट:- विकास आनन्द, राघोपुर


समाहरणालय, सुपौल के लहटन चैधारी, सभागार में सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में आत्मा योजना अंतर्गत संविदा आधारित विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन/नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के 07 चयनित अभ्यर्थियों में से 06 उपस्थित अभ्यर्थी, सहायक तकनीकी प्रबंधक के 16 चयनित अभ्यर्थियों में से 11 उपस्थित अभ्यर्थी एवं लेखापाल के 01 चयनित/उपस्थित अभ्यर्थी को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी, सुपौल, जिला कृषि पदाधिकारी सुपौल अजीत कुमार यादव, एवं सहायक निदेशक, उद्यान, सुपौल के कर कमलों द्वारा नियोजन/नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया गया है।


राज्य स्तर पर दिनांक 20.02.2024 को संवाद भवन 04 देशरत्न मार्ग, पटना में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों से आत्मा योजना अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर 05 जिलों यथा पटना, नालंदा, लखीसराय, वैशाली एवं अरवल के चयनित कुल 40 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र वितरण किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेलट्राॅन के माध्यम् से किया गया है। सुपौल में आयोजित नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, कृषि समन्वयक, श्री हर्ष रंजन, लेखापाल, मो0 वसीक अहमद, लिपिक, श्री विवेक भूषण, कार्यपालक सहायक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Spread the love