किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट: मनौवर आलम,
अब वंदे भारत ट्रेन का किशनगंज मे हुआ ठहराव, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शुभारंभ ।
खबर बिहार के किशनगंज से हैं जहां अब किशनगंज रेलवे स्टेशन पर बंदे भारत ट्रेन का ठहराव होना शुरू हो गया । जिससे यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया। किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर पर वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वही किशनगंज रेलवे स्टेशन में पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन, कटिहार के डीआरएम सुरेंद्र कुमार, किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किशनगंज से ट्रेन को रवाना किया। वहीं नई वन्दे भारत ट्रेन को देखने सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। ट्रेन पहुंचने पर लोगो ने नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इच्छित भारत ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू,
मिक्की साह, सांसद प्रतिनिधि परवेज आलम सहित भाजपा एवं कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

