फॉर्बिशगंज/अररिया: बाजार समिति में सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन ।

धन्नू मिश्रा, अररिया

अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल के स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति के बाजार समिति मैदान मे बाजार समिति का जीर्णोद्धार सह शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित अररिया जिले के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी,मुख्य पार्षद विणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने नारीयल फोडकर,शिलान्यास शिलापट्ट का फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
करीब 80करोड की लागत से बनने वाले इस नवनिर्मित मार्केटिंग यार्ड मे आधुनिक संसाधन युक्त भवनो,दुकानो, मछली बाजार,मल्टी मार्केट प्रसाधनो का निर्माण इस शिलान्यास के द्वारा होना है।
बातचीत के क्रम मे स्थानीय सांसद ने कहा कि मोदी सरकार और केंद्र राज्य की भाजपा की डबल इंजन की सरकार मे उनके द्वारा जिले का लगातार सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

Spread the love