
अधेड़ की गला रेत किया हत्या, मक्का के खेत मे मिला शव, कोहराम, जांच में जुटी पुलिस।
आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत के वार्ड 9 में मंगलवार की रात एक अधेड व्यक्ति की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। जिसकी पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 13 महादलित टोला निवासी दिनेश मरीक(50) के रूप में हुई है।घटना के संबंध में मृत परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक अपने नीजी कार्य से दिन के 3 बजे तेकुना पंचायत के इमामपट्टी स्थित आदिवासी टोला गये थे। देर शाम छsह बजे तक जब मृतक दिनेश घर वापस नहीं लौटा तो उसका बड़ा लड़का उसे खोजने आदिवासी टोला गया। जहां उसके पूछने पर जानकारी मिली कि दिनेश आया तो था लेकिन लंगडा के सीटी रिक्शा से कुछ लोगों के साथ वापस घर लौट गया। यह सून मृतक का लड़का ई-रिक्शा वाले को पहचान लिया।
उसने फोन कर ई-रिक्शा वाले से अपने पिता के बारे में जानकारी ली। ई-रिक्शा वाले ने बताया कि वो आया तो था, लेकिन रास्ते में उनके साथ आ रहे अन्य व्यक्तियों से उनकी कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान मृतक दिनेश ने मुझे वाहन रोकने को कहा। जिसके बाद दिनेश व अन्य सभी साथी प्राथमिक स्कूल इमामपट्टी के समीप रास्ते में हीं उतर गये। इस बात की जानकारी के बाद मृतक का लड़का उन्हें खोजते हुए घर की ओर आ हीं रहा था कि स्कूल के पास सड़क पर अपने पिता की एक चप्पल देखा।
शक होने पर इधर उधर देखने पर सड़क के बगल वाले खेत में लगा मक्का पेड़ टूटा पाया। यह देख वह मक्का खेत में कुछ दूर गया तो पिता को लहूलुहान देख उसके होश उड़ गये। वह खेत से उल्टे पांव निकल कर शोर मचाने लगा। उसने फोन कर अपने परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। उसका शोर सून उस सड़क पर आवाजाही करने वाले सहित आस पास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये। फोन पर सूचना पाते हीं परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे तो गला कटी लाश देख कोहराम मचाने लगे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते हीं थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित पुलिसबल घटनास्थल पर पहूंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस अधिक्षक सहित एसडीपीओ को दी।
साथ हीं मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया। महादलित की गला रेत निर्मम हत्या की जानकारी होते हीं एसपी व एसडीपीओ भी घटनास्थल पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हीं घटना की रात हीं ई-रिक्शा पर सवार सभी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ चल रही है। इधर पोस्टमार्टम के बाद घर पहू़ंची लाश को देख घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गीता देवी का रो-रो कर बूरा हाल बना हुआ है। मृतक को तीन लड़का और तीन लड़की है।