धन्नु कुमार मिश्रा

 

नेता प्रतिपक्ष ने फारबिसगंज के सिमराहा में किया जनसभा को संबोधित।

अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना के मिडिल स्कूल के मैदान मे नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी ने एक चुनावी जनसभा संबोधित किया। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को पहले संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार लगातार भ्रष्टाचार मे लिप्त है। 75साल के मोदी जी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है। आज मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकलाप के कारण बाबा साहब का संविधान आज खतरे मे है। ये लोग हमे धर्म के नाम पर आपस मे लडा रहे है। इससे बचने के लिए आप सब को महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताना होगा।
इसके बाद बहुत कम शब्दो मे बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर देश भर मे 2 करोड नौकरी दी जाएगी। साथ ही गैस के दाम 500रू प्रति सिलेंडर किया जाएगा। उन्होने उपस्थित लोगो से अररिया के महागठबंधन उम्मीदवार शाहनवाज आलम को जिताने की अपील की।

Spread the love