किशनगंज
रिपोर्ट: मनौवर आलम

 

किसनगंज : सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना।

रथ जिले के प्रत्येक गांव मुहल्ले में जाकर लोगों को करेंगे जागरूक

किशनगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभाग के निदेशानुसार जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने समाहरणालय परिसर से परिवहन विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जो जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय से लेकर चौक चौराहा में लोगों के बीच सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने तथा नियम के अनुरूप वाहन चलाने को लेकर जागरूक करेंगे। वही डीएम तुषार सिंगला ने अधिकारियों का कर्मचारियों को नियम के अनुरूप वाहन चलाने का शपथ दिलाया।

वही जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार ने जिले वासियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यकलापों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

Spread the love