लक्ष्मी कान्त झा ,करजाईन
करजाईन /राघोपुर : 50 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार।
करजाईन : लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत फकीरना वार्ड नंबर 10 निवासी राजकुमार मुखिया को 50 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में अंचलाधिकारी राघोपुर रश्मि प्रिया ने बताया कि फकीरना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान ब्लू रंग का बैग लटकाए आ रहे तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसबल के सहयोग से उसे पकड़कर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से 300 एमएल की 50 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। इस बारे में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

