किशनगंज
रिपोर्ट: मनौवर आलम
किशनगंज के पत्रकारों ने सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली, रोड एक्सीडेंट से बचाव के लिए दिया संदेश। लोगों के बीच हेलमेट का भी किया गया वितरण।
किशनगंज में बीते एक माह से परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा था। जिसके तहत विभाग के द्वारा अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी दौरान किशनगंज जिला मुख्यालय के दर्जनों पत्रकारों ने जागरूकता रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर जिला परिवहन कार्यालय में समापन किया।
आयोजित जागरूकता रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परिवहन कार्यालय से रवाना किया ।
वहीं मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के अधिकारियों व पत्रकारो ने हेलमेट के महत्व से लोगो को अवगत करवाया।
इस मौके पर रेड कोर्स सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

