“छिटही हनुमाननगर मे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ”
रिपोर्ट :- विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही

सरायगढ़ -भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत अंतर्गत छिटहीहाट पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ पंचायत के पूर्व मुखिया बीवी नसीमा खातून के पति मोहम्मद मुस्तफा कमाल ने किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में निचले स्तर तक क्रिकेट सबके लिए प्यारा खेल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल हर उम्र के लोगों को भाता है, इसलिए इसका आयोजन अगर ग्रामीण स्तर पर होता है तो यह अच्छी बात है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से कहा कि वह बार-बार इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करें ताकि लोगों बीच में आपसी भाईचारा कायम हो। उन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष अली हसन, सचिव सहदुल्लाह ,मु.मोफीज,शाहरुख,तजमूल,शमशेर,पवन,राजा सहित सभी को इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। मोहम्मद मुस्तफा कमाल ने कहा कि टूर्नामेंट में जो दूर-दूर से 8 टीमें भाग ले रही है उसके खेल को देखकर गांव के लोग आनंदित होंगे और इसका असर नई पीढ़ी पर भी दिखेगा।उन्होंने कहा कि खेल लोगों में ऊंच-नीच की भावना को खत्म करता है। एक साथ रह कर जीने की कला सिखाता है । इसलिए इस तरह के खेल को हमेशा बढ़ावा मिलना चाहिए। मोहम्मद मुस्तफा कमाल ने टूर्नामेंट मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का अनुरोध किया।

