किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट:- मनौवर आलम
अवैध नर्सिंग होम जल्द होंगे बंद, डीएम ने बैध नर्सिंग होम संचालकों को दिया अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र।
किशनगंज जिले में संचालित वैध नर्सिंग होम संचालकों के बीच
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले में नव संचालित नर्सिंग होम तथा पूर्व से संचालित नर्सिंग होम का पुण:अनुज्ञप्ति सहित अल्ट्रासाउंड संचालकों के बीच अनुज्ञप्ति वितरण किया । वही डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए मापदंड के अनुसार संचालित नहीं किए जाने वाले सभी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। तथा जिस नर्सिंग होम में नियमित चिकित्साक भी प्रतिनियुक्ति नहीं रहेंगे वैसे सभी नर्सिंग होम को अवैध करार दिया जाएगा।
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिले में नव संचालित 6, एवं पूर्व संचालित 13 नर्सिंग होम के पुनः अनुज्ञप्ति के साथ साथ दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों का अनुज्ञप्ति वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी जफर आलम, सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर आलम, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुनाजिम, जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी मो० मिनहाजुद्दीन सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

