दरोगा बनकर आया था और इंस्पेक्टर बनकर जा रहा हूँ, हमेशा याद रहेगा राघोपुर- रजनीश केशरी।
रिपोर्ट- विकास आनन्द की रिपोर्ट

सुपौल जिले की हृदयस्थली सिमराही नगर पंचायत स्थित राघोपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रजनीश केसरी के स्थान्तरण को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगो ने थाना परिसर में विदाई सह नए थानाध्यक्ष नवीन कुमार का सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्र, प्रतापगंज थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, रतनपुरा थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार, नव पदस्थापित थानाध्यक्ष नवीन कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ कमल प्रसाद यादव, भाजपा युवाध्यक्ष सचिन माधोगडिया, बबलू यादव, सचिन पंसारी,सागर यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने रजनीश केशरी के कार्यकाल को सराहते हुए उन्हें फूल माला बुक्के एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ कमल यादव ने कहा कि सरकारी सेवा में आना जाना लगा रहता है, लेकिन स्थान्तरण के वक्त जब वहां के लोगो को उनके जाने कि कमी महसूस होती है तो ये साबित हो जाता है कि उक्त पदाधिकारी लोगो के दिल में बसते थे। उन्होंने कहा कि आज कि समारोह कि उपस्थिति इस बात कि गवाह है कि रजनीश केशरी यहाँ के लिए कितने अहमियत रखते थे। उन्होंने उनके कार्यकाल पर विस्तृत चर्चा कर उनके उज्वल भविष्य का कामना किया ।

वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते बीरपुर डीएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि बहुत कम ऐसा मौका देखनो को मिलता है जब पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए इस तरह का समारोह आयोजित होता है। कहा कि पुलिस के कार्य से लोग खुश कम होता है नाखुश अधिक होता है, लेकिन पुलिस तो हमेशा लॉ एन्ड ऑडर को लेकर काम करता है। वहीं निवर्तमान थानध्यक्ष केशरी ने कहा कि सरकारी सेवा में जितना राघोपुर में प्यार मिला वो मै अपने जीवन में नही भुला पाऊंगा। उन्होंने नव पदस्थापित थानध्यक्ष नवीन कुमार के कार्यशाली कि सराहना करते उन्हें कुशल पुलिस अधिकारी बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने किया मोके पर नूर आलम, जयप्रकाश यादव, दिपक गुप्ता,आशुतोष झा, अरुण जायसवाल, सुरेश कुमार सिंह,ब्रजेश कुमार, रंजीत महासेठ, विकास आनंद आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

