विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सहरसा में स्वास्थ्य जागरूकता मार्च का आयोजन।
प्रेम आनंद की रिपोर्ट
निन्ती कार्डियेक हॉस्पिटल, श्री नारायण मेडिकल कॉलेज और डिस्ट्रीक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी, सहरसा ने संयुक्त रूप से किया स्वास्थ्य जागरूकता मार्च का आयोजन श्री रवि रंजन (एडिशनल डिस्ट्रीक्ट जज) ने झंडा दिखा स्वास्थ्य जागरूकता मार्च का किया शुभारम्भ, स्वास्थ्य जागरूकता मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया
सहरसा, 07 अप्रैल 2024 विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जगाने के लिए निन्ती कार्डियक केयर हॉस्पिटल, श्री नारायण मेडिकल कॉलेज और डिस्ट्रीक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ्य जागरूकत मार्च का आयोजन आज 07 अप्रैल को सहरसा में किया गया। श्री रवि रंजन (एडिशनल डिस्ट्रीक्ट जज) ने झंडा दिखाकर स्वास्थ्य जागरूकता मार्च का शुभारम्भ किया। स्वास्थ्य जागरूकत मार्च की शुरुआत नया बाजार से हुई जो आर.जे. महिला कॉलेज, कुंवर सिंह चौक, थाना चौक होते हुए शहर के पंचवटी में इसका समापन हुआ। निन्ती अस्पताल और एसएनआईएमएच द्वारा मधेपुरा क्षेत्र में इसी तरह का जागरूकता मार्च वर्ल्ड हेल्थ डे पे आयोजित किया गया और मेडिकल छात्रों ने टीपी चौक से कर्पूरी चौक तक के क्षेत्र को कवर किया।

वरीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजा शंकर झा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के छात्र लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जगा रहे थे। स्वास्थ्य जागरूकत मार्च में अन्य लोगों के अलावा एस.एन.एम.सी. की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती कामेश्वरी कुमारी, निन्ती हॉस्पिटल के फैसिलिटी हेड श्री एस.एन. झा और ऑपरेशनल हेड श्री अमरदीप शामिल थे। इस मौके पर निन्ती हॉस्पिटल के दिल्ली से आए बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर राज सेहगल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 07 अप्रैल को मनाया जाता है। इस बार के इस दिवस का थीम है माई हेल्प, माई राइट यानी मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार। उन्होंने कहा कि सेहतमंद मनुष्य से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। मूलतः शारीरिक, दिमागी और सामाजिक रूप से संपन्न मनुष्य को सेहमंद कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सेहतमंद होने के लिए भोजन में हरि सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। जंक फूड नहीं खाना चाहिए। मोटापा और डायबिटीज के एक बड़े कारण में जंक फूड भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि संयमित आहार के साथ लोगों को व्यायाम और योग भी करना चाहिए। व्यायाम के रूप में टहलने की भी आदत डालनी चाहिए। इन सबके अलावा 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें तो ये बेहतर हो सकता है। अच्छी नींद से पाचन की क्रिया भी ठीक रहेगी तभी मनुष्य फिट रह सकता है।

