सिमराही में भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम हुआ आयोजित
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम सिमराही नगर के वार्ड 08 में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष गुड्डू दास ने किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जयसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगढिया, भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पोद्दार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्मृति कुमारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संवाद केंद्र, पटना के प्रदेश सह संयोजक राजा रवि ने ट्रैक्टर पूजन, गौ माता का पूजन करने के बाद ग्राम परिक्रमा यात्रा पूर्ण कर किसान चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बता कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु आवाह्न किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री माधोगढिया ने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । नलिन जयसवाल ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया । वहीं राजा रवि जी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिहार भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में बूथ लेवल मैनेजमेंट हेतु प्रदेश सह प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार सिमराही आगमन पर माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा नगर उपाध्यक्ष किशन दास, नगर मंत्री अंकित वर्मा, महामंत्री पारस कुमार, अन्नु, पवन, सुमित, रविकांत, शंकर, पूरन दास, नुन्नू लाल दास, विकास ,विमल सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहित किसान मौजूद थे।।

