सुपौल में 984 करोड़ की लागत के पुल का गार्डर गिरा, स्पेन के नीचे कई मजदूरों के दबने की खबर।

रिपोर्ट:- विकास आनन्द,ब्यूरो चीफ 

बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार (22 मार्च) की सुबह एशिया का सबसे लंबा निर्माधिन पुल का गार्डर गिर गया। घटना सुबह के करीब सात बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पुल के स्पेन के नीचे कई मजदूरों के दबने की खबर है। हालांकि इसकी संख्या अभी साफ नहीं हुई है। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
ज्ञात है कि सुपौल के बकोर में यह पुल 984 करोड़ की लागत से बन रहा है जो कि एशिया का सबसे लंबा पुल बताया जा रहा है। पुल का गार्डर बकौर भेजा के बीच मरीचा के पास गिरा है, पुल का हिस्सा गिरने के बाद कंपनी के सभी लोग फरार हो गए। जानकारी के अनुसार इस पुल का का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। कुल 10.5 किलोमीटर का पुल है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। यह पुल सुपौल के बकोर से मधुबनी भेजा तक बनना है।


इस घटना के बाद तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया है घटना के बाद वरीय अधिकारी भी पहुंचने लगे हैं। इस पूरे मामले में सुपौल के एसपी ने बताया कि छह लोग घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

Spread the love