प्रतापगंज: मोटर की चोरी कर रहे थे 4 लोग तीन भागे 1एक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनीउतर पंचायत के बेल्ही वार्ड 3 में शुक्रवार की रात रौशन कुमार की मोटर खोलते चोर रंगे हाथ पकडाया। जिसे रौशन ने पुलिस को सौंप दिया। थाना को दिये आवेदन में रौशन ने कहा है कि शुक्रवार की रात मैं खाना खाकर सो गया था। देर रात कुत्ता की आवाज पर नींद खुली तो देखा कि चार युवक मिलकर मेरे दरवाजे पर लगी मोटर खोल रहे हैं। जब मैं हल्ला मचाया तो तीन तो भाग गये लेकिन एक चोर मोटर सहित पकडा गया। जिसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना पाते हीं पुलिस के घटनास्थल पर पहूंचने पर मोटर सहित पकडाये चोर को सौंप दिया गया। पूछताछ में मोटर चोर बेल्ही वार्ड 3 निवासी सनदेव शर्मा का लडका सूरज कुमार उर्फ नीरज कुमार निकला। जिसे पुलिस ने बरामद मोटर के साथ थाना ले आई। थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने बताया कि पकडाये सूरज के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

