अवैध हथियार के साथ बाप बेटा गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- विकास आनन्द,कोसी ब्यूरो चीफ 

राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सिमराही बाजार में अवैध हथियार रखने के बारे में सूचना प्राप्त मिला। सूचना पाते ही पुलिस अवर निरक्षक जैनेन्द्र कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारी व टीम द्वारा अशोक स्वर्णकार पिता-स्व० रामचन्द्र स्वर्णकार सिमराही वार्ड नं0-06, की घेराबंदी कर छापामारी की गयी तो उनके घर से एक देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया तथा कुन्दन कुमार स्वर्णकार पिता-अशोक स्वर्णकार दोनों सिमराही वार्ड नं0-06 को विधिवत हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Spread the love