
लक्ष्मी कान्त झा,करजाईन
उपेंद्र कुशवाहा को रास प्रत्याशी बनाने पर खुशी जताई।
करजाईन : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) प्रदीप कुमार मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जी को एनडीए द्वारा राज्यसभा सांसद का प्रत्याशी घोषित किया जाना और श्री भगवान सिंह कुशवाहा को विधान परिषद का सदस्य बनाया जाना स्वागत योग्य कदम है | इससे संगठन के अंदर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना है | कहा कि लोक सभा चुनाव में कुछ तत्वों के द्वारा जान-बूझकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को हराने का काम किया गया था | इससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी रही | अब जबकि उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी है | इससे कार्यकर्ता में नया जोश आया है |