बिजली आपूर्ति ठप,लोगों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन।
एक प्रतिनिधि, फारबिसगंज
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लोग बिजली की समस्या से परेशान है। लाख कोशिश के बावजूद बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। प्रखंड के झिरुआ पछियारी स्थित बसगड़ा रामपुर में तीन दिन से बिजली गायब है।रेणुगांव ओराही फीडर अंतर्गत बसगड़ा
रामपुर में बिजली आपूर्ति ठप्प होने कारण लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शकारी अंकित मेहता ने बताया की तीन दिन से आपूर्ति ठप्प है। विभाग को फोन पर सुचना देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लेता है। लोगों का मोबाईल स्विच ऑफ़ होने लगा है।दिन भर उमस भरी गर्मी और रात में अंधेरा में समय गुज़ारना मुश्किल हो गया। आवश्यक कार्य भी नहीं हो पाता है। साइबर कैफे का काम ठप्प पड़ गया है।ऑनलाइन संबंधित कोई भी काम नहीं हो पा रहा है।गौरव केशरी ने बताया की समय पर बिजली बिल का भुगतान के बावजूद बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो रहा है।रामपुर वार्ड एक से पांच तक बिजली की समस्या से लोग त्राहिमाम है।ग्रामीण प्रदीप मेहता, प्रमोद मेहता, परमानंद मेहता, अमित कुमार, गौरव केशरी, बिपिन साह, पिंटू मेहता, विजय मेहता, राकेश मेहता, सुरेंद्र केशरी, सुब्हान बैठा, दिनेश मेहता आदि ने कहा की अगर बिजली की निर्बाध आपूर्ति जल्द बहाल नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

