बारसोई में आग का तांडव,देखते ही देखते दर्जनों परिवार हुए बेघर।
रिपोर्टर:– तौसीफ अहमद बारसोई
बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना अंतर्गत बेलवा पंचाय के मलतीपुर गांव में दिन के लग–भग 12:30 बजे अचानक भीषण आग का तांडव देखा गया देखते ही देखते दो दर्जन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया वहीं घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका को मिली सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हल्का कर्मचारी एवं दमकल के वाहन को घटनास्थल पर भेजा तथा तुरंत रिपोर्ट देने को कहा ।

बता दें कि आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण को काफी मस्कत करनी पड़ी लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया तब तक दो दर्जन घर आग के भेट चढ़ चुके थे । वही अग्निकांड से पीड़ित टूलो खातू ,मोहम्मद साबिर मोहम्मद भगलू , मोहम्मद अताउर,हमीदुर,भोजू,फरीद, हेमद, सरफूल, यासीन, इमरान ,जरीफूल,जहांगीर,नकुवा, ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि किसी तरह से अपने परिवार के बच्चे को एवं परिवार वाले सदस्यों को घर से निकाल पाए और घर के सारे सामान आग के भेंट चढ़ गया पहनने के लिए कपड़े या खाने के लिए अनाज कुछ भी नहीं बचा पाए अब तो सरकार ही हम लोगों को कुछ मदद दे सकती है। वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज ने कहा की पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द कंबल और प्लास्टिक की व्यवस्था हो और जिला अधिकारी से मांग करते है जितनी जल्दी हो पीड़ित परिवारों को करे इंद्रा आवास दिया जाए।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका ने बताया कि हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर भेज दी गई है जांच रिपोर्ट आते ही सरकारी नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी ।

