
प्रतापगंज/सुपौल: प्रखंड के सभी पंचायतों में बने खेल का मैदान -डीडीसी।
आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज:प्रखंड कार्यालय के सभागार वेश्म में रविवार को डीडीसी सुधीर कुमार ने मनरेगा कर्मियों व प्रखंड क्षेत्र के मुखिया प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। जिसमे मनरेगा कार्यो में होने वाले गिरावटों पर गम्भीरता से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान सम्मानित मुखिया गण ने डीडीसी को बताया कि कार्य करने से पूर्व सीओ से एनओसी लेनी होती है। एनओसी सही समय पर उपलब्ध नही हो पाने के कारण कार्य मे रुकावटे आती है। वही डीडीसी ने बताया कि आपलोग ऐसे स्थल का चयन करें जिसमे कोई विवाद न हो। अगर उनके बाद भी किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो हमसे संपर्क करे। उन्होंने मनरेगा के शब्दिक अर्थ बताते हुए कि गढ्ढा खोदना और गढ्ढे को बंद करना ही मनरेगा है। मनरेगा से काम का सृजन होता है। फिर भी पिपरा, राघोपुर और प्रतापगंज प्रखंड के परसेंटेज कम होने के कारण जिला का रैंकिंग गिर रहा है। हमने सभी प्रतिनिधियों को अपने अपने पंचायत में मनरेगा से दो दो काम के लिए इसी सप्ताह में चालू करने को कहा है। साथ ही प्रत्येक पंचायत में एक खेल मैदान बनाया जाए। जहां खेल मैदान है वहां समतल बनाने के साथ घास रोपा जाए। इन छोटे छोटे कम करने से लोगो मे रोजगार का सृजन होगा।