रिपोर्ट: विकास आनंद

BIHAR: बक्सर: खरीफ फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती , खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु भारत देश की अग्रणी उर्वरक निर्माता व विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड द्वारा बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड के रसेन गांव में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। आयोजित फसल संगोष्ठी में कृषि संबंधी नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न

समस्याओं पर चर्चा उनके निदान के बारे में किसानों को बताया गया। चम्बल कम्पनी के बिहार राज्य के प्रबन्धक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह फसल संगोष्ठी चम्बल कंपनी के दूरगामी योजना ‘बीज बुवाई से फसल कटाई’ प्रोजेक्ट के तहत की गई है, जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है। इस फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के डिप्टी एरिया मैनेजर जावेद खान, एरिया मैनेजर प्रकाश पोद्दार, डुमराव कृषि कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ उदय कुमार, डॉ सुखदेव कुमार, डॉक्टर सी एस प्रभाकर एवं चंबल फर्टिलाइजर के अधिकृत डीलर मेसर्स राय खाद भंडार के प्रोपराइटर अजीत राय, हरिओम राय ,भूषण पांडे, एवं आसपास के सम्मानित प्रगतिशील सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए।

Spread the love