लालू प्रसाद यादव जी के 77 वां जन्मदिन पर मधेपुरा जश्न का माहौल।

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में जहां लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत के मुखिया सह मधेपुरा युवा राजद जिला अध्यक्ष अनिता कुमारी के द्वारा छोटे-छोटे गरीब तत्व के बच्चों के बीच रजनी पंचायत में अपने ही आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें राजद कार्यकर्ताओ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बता दे की कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर के किया जिस पर लालू प्रसाद यादव का तस्वीर भी था बच्चों को काफी पसंद आया और मौके पर मौजूद सभी बच्चों को सैकड़ो की संख्या छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण किया गया ।

मौके पर उपस्थित युवा राजद जिला अध्यक्ष मधेपुरा अनिता कुमारी ने कहा कि गरीबों के मसीहा गरीबों के भगवान आदरणीय लालू प्रसाद यादव का आज 77 वा जन्मदिन हम लोग मना रहे हैं भगवान से कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहे और हम लोगों के बीच रहे गरीबों के साथ रहे हम लोग कदम से कदम मिलाकर उनके लिए हमेशा चलने का प्रयास कर रहे हैं मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी काफी खुशी जाहिर की मिठाई खिलाकर खुशियों प्रकट की गई बच्चों ने भी कहा कि हम लोग पहली बार ऐसा देख रहे हैं जो हमारे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन इस तरीके से मनाया जा रहा है मौके पर उपस्थित मधेपुरा से आए राजद नेता संजीव कुमार ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और लालू यादव के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।

Spread the love