परीक्षा देने जा रहे भाई बहन को ट्रक ने कुचला, भाई की मौत, बहन की स्थिति नाजुक।
विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट


मार्च के महीने में विद्यार्थियों का विभिन्न परीक्षाओं का दौर चल रहा है,परीक्षा दिलाने के लिए सड़को पर गाड़ियों का परिचालन काफी बढ़ गया है। स्वाभाविक है कि भीड़ बढ़ेगी, सतर्कता घटेगी और दुर्घटना बढ़ेगी।ऐसा ही ताजा मामला राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर मवेशी हाट के समीप सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एनएच 106 सड़क पर एक ट्रक ने परीक्षा देने जा रही बाइक सवार भाई बहन को रौंद दिया। दुर्घटना इतना भयावह थी कि बाइक चालक नवयुवक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वही छात्रा बहन बुरी तरह जख्मी हो जिंदगी और मौत से जूझ रही है। दुर्घटना पीड़ित छात्रा को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार सोमवार को सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के लौकहा पंचायत के वार्ड 14 नॉनपर गांव निवासी इन्द्रदेव मेहता के 25 वर्षीय एकलौता पुत्र दीपक कुमार अपने छोटी बहन 20 वर्षीय नीकु कुमारी को अपना बाइक संख्या बीआर 50एन 5049 पर बैठाकर राघोपुर स्थित केएन डिग्री कॉलेज में बीए पहला समेस्टर का परीक्षा दिलाने लेकर जा रहा था। इसी क्रम में एनएच 106 सड़क पर राघोपुर मवेशी हाट के समीप सामने से आ रही ट्रक संख्या बीआर 43जी ए 1837 ने उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस घटना में बाइक चालक दीपनारायण के सर पर ट्रक का चक्का चढ़ने से उसका सर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया और उसका घटना स्थल पर ही मौत हो गया।

वही छात्रा नीकु कुमारी को जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुचाया। घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ली के सहारे एनएच को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा राघोपुर थाना की पुलिस को देते हुए मृतक को परिजनों को दिया गया। वही सूचना पर पहुचीं राघोपुर थाना की पुलिस ने घटना का जानकारी लेते हुए लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन लोगों का कहना था कि मृतक के परिजन को आने के बाद ही शव को ले जाने के लिए दिया गया। घटना के करीब आधा घंटा के बाद मृतक के परिजनों के आने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सागर यादव एवं राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार के पहल पर लोगों को समझा बुझाकर शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया। उसके बाद सड़क जाम समाप्त कर पुनः आवागमन को बहाल किया गया। जानकारी देते परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता पिता का एकलौता संतान था, और उसके तीन बहने है। वह अपने दूसरे नम्बर के बहन को परीक्षा देने लेकर जा रहा था। बताया कि दो माह पूर्व मृतक के माता का बीमारी से मौत हो गया था आज एकलौता पुत्र का मौत हो गया।
मृतक का फाइल फोटो
इस बावत राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी।

