मुरलीगंज में प्रखण्ड स्तरीय खरीफ ,कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन.

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज किसान भवन में प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्‌घाटन पटना से आये नोडल पदाधिकारी उप निदेशक उद्यान, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधेपुरा, कृषि विज्ञान केन्द्र मधेपुरा के कृषि -वैज्ञानिक, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, मुरलीगंज एवं प्रगतिशील कृषक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मुरलीगंज के द्वारा कृषि विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, नोडल पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक के द्वारा मोटा अनाज उत्पादन, जैविक खेती, कृषि यांत्रिकरण के बारे में बताया गया एवं सभी योजनाओं को समूह में लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सभी कृषि समन्वयक ATH/BTM. किसान सलाहकार एवं प्रगतिशील किसान किन्नु यादव, कृष्णा सिंह , शुशांत कुमार, ब्रहमदेव मंडल, भूषण कुमार, शिव कुमार यादव, श्यामसुन्दर यादव, अशोक यादव आदि दर्जनों किसान कार्यशाला में उपस्थित थे।

Spread the love