राघोपुर में ऑटो की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, घायल

सिमरही राघोपुर/ब्रजेश कुमार

थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के हाजीटोला के समीप एनएच 106 पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक ऑटो की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का ईलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है भपटियाही थाना क्षेत्र के दाहोपट्टी निवासी मनोज यादव अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ एक बाइक से धरहरा भीमशंकर मंदिर पूजा करने का रहे थे। इसी क्रम में एनएच 106 पर हाजी टोला के समीप एक ऑटो बीआर 50 पी 4965 ने उसे ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद हो हल्ला सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसी ऑटो में घायल दंपती को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि ऑटो को जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
इधर, घटना में मनोज यादव के पैर में गंभीर चोटें लगने की बात कही जा रही है।
——–

Spread the love