लक्ष्मी कान्त झा,करजाइन

सत्यसंग के लिए किया गया भूमि पूजन का किया आयोजन।

करजाईन : बायसी पंचायत के सत्संग भवन में जिला वार्षिक अधिवेशन को लेकर भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। स्वामी अमृतानंद बाबा के सानिध्य में आगामी 20 एवं 21 नवंबर को होनेवाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष शिव नारायण मेहता तथा सुपौल जिलाध्यक्ष देव नारायण मेहता की अगुवाई में भूमि पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला समिति के पदाधिकारी तथा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद बैठक कर अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर स्वामी अमृतानंद, लखन दास, स्वामी मोती बाबा, नुनुलाल बाबा, ठाकुर बाबा, आचार्य रामविलास मेहता, बिनोद कुमार मेहता, उमेश चौधरी, रमाकांत मंडल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Spread the love