हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को दिया अंजाम

विकास आनंद , सिमराही सुपौल


थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड 15 में मंगलवार की देर रात हथियाबंद बदमाशों ने एक घर के सामने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि गृहस्वामी के जागने पर सभी बदमाश मौके से फरार हो गया।
पिपराही वार्ड 15 निवासी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात वह सपरिवार संग घर में सोए थे। करीब 12 बजे रात हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे के पास गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं धमकी भरे लहजे में बाहर निकलने को कहा। हालांकि शोर मचाने पर मौके से बदमाश फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love