एयरटेल सीएसपी कर्मी गोलीकांड कर रुपए लूट में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार।

विकास आनंद  . सिमराही , सुपौल


राघोपुर थानान्तर्गत पिछले 28फरबरी को सिमराही बाजार में स्टेट बैंक के नजदीक सोनालिका ट्रैक्टर गली में डॉ के०के०सिंह के मकान पास एयरटेल पेमेन्ट्स बैंक सिमराही के कर्मी सुमन झा को गोली मारकर करीब 02 लाख रूपये लूट लिया गया था। इस संदर्भ में राघोपुर थाना में कांड दर्ज कर पिछले एक हफ्ते से अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अनुसंधान किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटनाक्रम के बाद से ही राघोपुर पुलिस टीम ने करीबन दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज संकलन कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर मुख्य आरोपी को गिरफ्त में लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुये सुपौल एस पी  द्वारा श्री पंकज कुमार मिश्रा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटना का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु निदेशित किया गया। गठित टीम को आसूचना प्राप्त हुयी की अपराधकर्मी हथियार सहित मकतब चौक से आगे जा रहे हैं।राघोपुर पुलिस थानाध्यक्ष नवीन कुमार, सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार झा दल बल सहित त्वरित कार्रवाई करते हुये अपराधी की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान प्रारंभ किये। तत्पश्चात चेकिंग के कम में मोटरसायकिल सवार एक अपराधकर्मी  सरयुग कुमार उर्फ कैला पिता-सुखदेव यादव सा०-थलहा वार्ड नं0-09, थाना-राघोपुर, जिला-सुपौल को निगरानी में लेकर तलाशी लिये। तलाशी  के क्रम में उनके पास से एक देशी कट्टा, एक सिक्सर/रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस, तथा एक अपाची मोटरसायकिल एवं लूटी हुयी 4900/-रूपया बरामद किया गया।
गिरफ्तार सरयुग कुमार उर्फ कैला पिता-सुखदेव यादव पर त्रिवेणीगंज थाना में भी कांड सं0-223/22 दर्ज है।

Spread the love