मो० शोएब आलम

खड़े हईवा ट्रक में तेज रफ्तार कार ने मारी सीधी टक्कर,कार सवार 2 युवकों की हुई मौत 2 अन्य गंभीर रूप से है जख्मी।

सुपौल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालपट्टी में पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर धर्मकांटा के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया जिससे कार के परखज्जे उड़ गए। घटना बीती रात तकरीबन एक बजे की बताई जा रही है जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त कार में 4 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोड़दार हुई कि कार में बैठे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत ही त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने चारों कार सवार जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत ही उन्हें बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया ।

लेकिन ईलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में जख्मी कार सवार लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी लोग अभी एक निजी अस्पताल में इलाजरत है मृतकों की पहचान जिले के पिपरा थाना क्षेत्र तुलापट्टी निवासी उमेश मंडल का 23 वर्षीय पुत्र ज्ञांशु राज उर्फ छोटू और थुमहा निवासी यदुनंदन ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश ठाकुर के रूप में हुई है जख्मियों में थुमहा पंचायत के बेलोखड़ा वार्ड नंबर 5 निवासी पप्पू प्रभाकर के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और बसहा निवासी नवीन वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल है जिसका एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है ये सभी टाटा कंपनी की हेरियर कार बीआर 50 Y 2498 में सवार होकर त्रिवेणीगंज मेला आ रहे थे।

घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना में जख्मी सभी को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से रेफर कर डॉक्टरों द्वारा बेहतर ईलाज के सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है साथ हीं घटनास्थल से टाटा कंपनी की हेरियर कार नंबर बीआर 50 Y 2498 को थाना लाया गया है पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

Spread the love