चॉकलेट का प्रलोभन देकर 12 वर्षीय नाबालिंग के साथ अधेड़ ने किया रेप, गिरफ्तार।

रिपोर्ट- विकास आनन्द के साथ सुरेश सिंह  सुपौल

जिले में शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के बिसनपुर दौलत पंचायत के भगताटोला से है जहाँ एक माँ सुनीता देवी,पति-शत्रुधन शर्मा वार्ड नं०-13 में राघोपुर थाना थाना-राघोपुर में आवेदन देकर बताया कि दो दिन पूर्व दिनाँक 19जनवरी को समय करीब 1:00 बजे दिन में मेरी 12 वर्षीय बेटी खेत में घास काटने गयी थी। कुछ देर बाद वापस घर आकर रोते-रोते बतायी कि सरयुग दास उम्र करीब 45 वर्ष वार्ड नं0-13 भगता टोला निवासी ने राजेन्द्र मेहता का मकई खेत में चाकलेट का प्रलोभन देकर अचानक मेरा मुँह दाब कर खेत में पटक कर मेरा कपडा खोलकर मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि नाबालिंग के चिल्लाने पर एवं खेत में घास काटनेवाले लोग को आते देख सरयुग दास भाग गया तब गाँव की महिला आदि दौड़कर आयी एवं सरयुग दास को खदेड़ी पर वह भाग गया। किसी तरह जमा लोगों ने नाबालिंग को उठाकर घर लाये।इस घटना पर ग्रामीणों की मदद से सरयुग दास के घर गये तो यह वहा से फरार था। उसके घर पर जब मैंने सारी बात बतायी तो सुरेश दास भगता टोला वार्ड नं0-13 दौलतपुर निवासी ने मुझे गाली-गलौज देने लगा एवं धमकी दिया कि थाना पुलिस में खबर करेंगी तो अंजाम बुरा होगा एवं बुरी तरह गाली गलौज धमकी दिया एवं जान मारने की धमकी दिया। इस संबंध में अपने पति जो बाहर कमाते है उनको खबर किया तो वे बोले कि आते है तब केस करेगे। लेकिन पति आज नहीं आ पाये तब में आज इस संबंध में थाना पर आवेदन दे रही हूँ।पीड़िता की माँ ने लिखित आवेदन में बताया कि हमलोग हरिजन जाति से है,इसी कारण मेरी बेटी के साथ सरयुग दास अनर्थ काम किया है। इस सम्बंध में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केशरी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के तहत धारा 341,323,376(3),504,506,34 एवं 4/6पॉस्को एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत राघोपुर कांड संख्या 22/24 दर्ज किया गया है और नामजद अभियुक्त सरयुग दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love